गिरिडीह के जुर्जिया पुल पर एक दर्दनाक और चिंताजनक दृश्य सामने आया है, जहां एक 12 चक्का ट्रक रेलिंग तोड़कर आधा पुल से बाहर लटक गया है। ट्रक में मौजूद ड्राइवर और खलासी की जान हवा में अटकी है, लेकिन मौके पर मौजूद 20-25 लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि

अगर कुछ लोग पीछे से ट्रक को थाम लें, तो ड्राइवर और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है। लेकिन अफसोस, कोई भी कदम उठाने को तैयार नहीं है। यह दृश्य मानवीय संवेदना पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। यह हादसा दिखाता है कि हम संवेदनशील नागरिक हैं या केवल दर्शक? सोशल मीडिया पर वायरल होती वीडियो से जान नहीं बचती — समय पर की गई मदद ही सबसे बड़ा मसीहा होती है।

