मुंबई के वर्ली में बिजनेसमैन सुशील केडिया के ऑफिस पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। कारण था — सोशल मीडिया पर उनका एक विवादित पोस्ट, जिसमें उन्होंने कहा था कि “वो मराठी भाषा नहीं सीखेंगे।” राज ठाकरे को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, “धमकी से नहीं, प्यार से जुड़ते हैं लोग। 30 साल मुंबई में रहने के बाद भी मराठी नहीं सीखी, और अब संकल्प है कि तब तक नहीं सीखूंगा जब तक आप जैसे लोग मराठी का ठेकेदार बनते रहेंगे।” इसके बाद MNS कार्यकर्ताओं ने उनके वर्ली स्थित ऑफिस में तोड़फोड़ की।

घटना के बाद सुशील केडिया ने एक्स पर माफीनामा जारी करते हुए कहा, “मैं मानसिक तनाव में था, इसलिए ऐसा लिखा।” यह विवाद महाराष्ट्र की थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी और मराठी अस्मिता को लेकर चल रही बहस का हिस्सा बन चुका है, जिसमें अब हिंसा भी जुड़ गई है।

