उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर धरती से जुड़ाव की मिसाल बने। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में वे खुद किसानों के बीच खेत में उतरे, हल चलाया और धान की रोपाई में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक अंदाज़ में खेत की जुताई कर किसानों का हौसला बढ़ाया और कहा कि, “किसान हमारे अन्नदाता हैं,

उनके साथ खड़ा रहना मेरा कर्तव्य है।” इस मौके पर उन्होंने खेतों से जुड़ी चुनौतियों और समाधान पर भी किसानों से संवाद किया। सीएम धामी की यह सादगी और सक्रिय भागीदारी सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को तकनीक से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

