दुनिया की टेक दिग्गज Microsoft ने पाकिस्तान में अपना 25 साल पुराना ऑपरेशन बंद कर दिया है। 3 जुलाई 2025 को कंपनी ने आधिकारिक ऐलान किया कि अब वह पाकिस्तान में कारोबार नहीं करेगी। Microsoft पाकिस्तान के हेड जावेद रहमान ने इसे “एक युग का अंत” बताया। 2000 में शुरू हुए इस ऑपरेशन को बंद करने की वजह कंपनी ने भले न बताई हो,

लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता, बिज़नेस फ्रेंडली माहौल की कमी, टेक टैलेंट की घटी हुई उपलब्धता और भारत-पाक व्यापार संबंधों में गिरावट इसके मुख्य कारण हैं। Microsoft पहले पाकिस्तान में निवेश बढ़ाने वाला था, लेकिन अब कंपनी ने अपना फोकस वियतनाम जैसे स्थिर और विकासशील बाजारों पर शिफ्ट कर दिया है।

