YouTube ने अपने मॉनिटाइजेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। अब 15 जुलाई से जो क्रिएटर मास प्रोड्यूस और रिपीटेड कंटेंट अपलोड करेंगे, उनकी कमाई में कटौती की जाएगी। वहीं, ओरिजिनल और ऑथेंटिक कंटेंट बनाने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। YouTube Partner Program (YPP) के तहत अब केवल व्यूज के लिए बनाए गए क्लिकबेट या दोहराए गए वीडियो को प्रमोट नहीं किया जाएगा। कंपनी का फोकस एजुकेशन और एंटरटेनमेंट वैल्यू पर है। मॉनिटाइजेशन के लिए ज़रूरी है — कम से कम

1000 सब्सक्राइबर्स, 4000 घंटे का वॉच टाइम पिछले 12 महीनों में, या 10 मिलियन शॉर्ट्स व्यूज पिछले 90 दिनों में। YouTube ने साफ किया है कि किसी और के कंटेंट को कॉपी करके अपलोड करना अब फायदेमंद नहीं होगा। अब असली कमाई उन्हीं की होगी, जो असली कंटेंट बनाएंगे।

