ऊंट को अक्सर रेत के समंदर का जहाज कहा जाता है, लेकिन क्या हो जब ये रेगिस्तानी जहाज असली समंदर में उतर जाए? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सबको चौंका दिया है, जिसमें एक ऊंट पहली बार समुद्र किनारे पहुंचकर खुशी से उछलता-कूदता और लहरों से खेलता नजर आता है। वीडियो में ऊंट लहरों के बीच दौड़ता है, पानी में अठखेलियां करता है और ऐसा लगता है जैसे वो समुद्र से पहली ही मुलाकात में प्रेम कर बैठा हो। यह ऊंट शायद गुजरात के कच्छ क्षेत्र में पाई जाने वाली

‘खराई प्रजाति’ का है, जो समुद्री खाड़ियों में तैरने के लिए जानी जाती है। लोगों ने इस वीडियो को प्रकृति का जादू बताते हुए शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा, “ऊंट को यूं मस्ती करते देखना दिल छू लेने वाला है।” यह वीडियो अब सबका दिल जीत रहा है।

