लखीसराय – नगर भवन लखीसराय में रविवार 6 जुलाई की दोपहर संत निरंकारी मंडल लखीसराय के द्वारा रक्त दान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में पहुंचे बलराम भगत कटिहार जोन के जोनल इंचार्ज ने बताया कि दुनिया में कई तरह के दान है पर सबसे उत्तम दान रक्त दान है जो मानव की जान बचाने का काम करता है। लोगो को चाहिए कि रक्त का दान स्वेच्छा से की जाए किसी जाति संप्रदाय से हटकर दान से किसी की जान बचाने जैसी धर्म कोई नहीं होता। वही लखीसराय के अमरजीत

कुमार ने कहा कि रक्त दान से शरीर में नए रक्त के बनने से शरीर चुस्त और चेहरे पर ग्लेजिंग मिलता है। वही इन्होंने कहा कि रक्त को संग्रहित करने का काम लखीसराय के सरकारी अस्पताल में होता है और जरूरत पर इसे लोगो को दिया जाता है अब तक 100 लोगो का नाम इस दान की लिस्ट में आया है संध्या बेला तक और ज्यादा हो जाएगा।

