बड़ी खबर कैमूर से है जहां खुद दिन पहले बार बालाओं के साथ गाने पर आनंद लेने का वायरल वीडियो के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय का मोहनिया के डडवा में पुतला फूंक कर विरोध,पार्टी से स्तिफा देने अन्यथा भाजपा पार्टी से हटाने का किया मांग। बता दें कि दो दिन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय रामपुर प्रखंड के लिल्ली गांव रवि कांत तिवारी के घर एक कार्यक्रम में गए हुए थे, जहां बार बालाओं के डांस का कार्यक्रम था, जहां अध्यक्ष के द्वारा बार बालाओं के डांस का आनंद लेते हुए और झूमते हुए और खुशी से पैसा देते हुए का वीडियो वायरल हुआ था, जिसका जिला में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, इसी के विरोध में आज मोहनिया के डडवा में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष का पुतला दहन किया है। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदा नन्द कुशवाहा एवं पूर्व उपाध्यक्ष विनोद कुमार टाइगर ने बताया कि जो भाजपा जिलाध्यक्ष का बार बालाओं के साथ उनके डांस पर आनंद लेने और पैसा देने का अश्लील वीडियो

वायरल हुआ है जिससे पार्टी को काफी आहत पहुंचा है, क्योंकि की यह भाजपा अध्यक्ष कांग्रेस के विचारधारा के हैं। हम लोग आज अपने क्षेत्र में चुनाव से संबंधित लोगों से बात करने जा रहे हैं तो वहां की महिलाएं और वहां के लोग इस बात का काफी निंदनीय कर रहे हैं जिससे हम लोग लज्जित हो जा रहे हैं,और जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय के इस रवैया से इस चुनाव में काफी छती पहुंचने वाला है, क्योंकि ऐसे नेता रहेंगे तो पार्टी की हार निश्चित है, इसका फायदा कोई और उठा ले जाएगा। इसलिए मैं भाजपा युवा मोर्चा के सभी सदस्यों की ओर से पार्टी से यह मांग करता हूं कि ऐसे जिलाध्यक्ष को पार्टी से हटा देना चाहिए, या फिर खुद जिलाध्यक्ष पार्टी से स्थिपा दे ताकि पार्टी का मर्यादा बचा रहे, और जिस प्रकार भाजपा का नाम हो रहा है वह बना रहे अन्यथा कैमूर के चारों सीटों पर भाजपा की हार तय है, इसी के विरोध में आज हमलोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय का पुतला दहन किया।

