त्रिनिदाद यात्रा: मोदी ने दिए 6 समझौते, भारत-संबंधों में नई ऊर्जा |

त्रिनिदाद यात्रा: मोदी ने दिए 6 समझौते, भारत-संबंधों में नई ऊर्जा |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो यात्रा ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की है। 25 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा की गई यह यात्रा ऐतिहासिक मानी जा रही है। इस दौरान भारत और त्रिनिदाद ने छह अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जो बुनियादी ढांचे, औषधि, खेल, संस्कृति और डिजिटल सहयोग को लेकर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी और त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर के बीच उच्चस्तरीय वार्ता के बाद यूपीआई डिजिटल सिस्टम, फार्मास्युटिकल सहयोग, कूटनीतिक प्रशिक्षण, और ओसीआई कार्ड सुविधा जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिनिदाद की संसद को भी संबोधित किया और वहां बसे भारतीय मूल के लोगों के योगदान की सराहना की। उन्होंने राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू से भी मुलाकात की और प्रवासी भारतीय सम्मान के लिए उन्हें बधाई दी। विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा को भारत-त्रिनिदाद संबंधों में “नई ऊंचाइयों का क्षण” बताया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *