दिल्ली के करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई, जिसमें 25 वर्षीय UPSC अभ्यर्थी कुमार धीरेंद्र प्रताप सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने के समय बिजली कट गई थी, जिससे धीरेंद्र लिफ्ट में फंस गए और समय पर मदद न मिलने से दम घुटने से उनकी मौत हो गई। फायर ब्रिगेड को शाम 6:44 बजे कॉल मिली। जब टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि बिल्डिंग में केवल एक ही एंट्री-एग्ज़िट पॉइंट था और सभी सीढ़ियों पर स्टोर का सामान भरा था, जिससे राहत कार्य बाधित हुआ।

दीवार तोड़कर धुआं निकाला गया। रात 2:30 बजे मृतक का शव निकाला गया। मृतक के भाई रजत सिंह ने आरोप लगाया कि स्टाफ बिजली काटकर भाग गया और पुलिस ने भी शुरुआत में मदद नहीं की। FIR शनिवार सुबह कराई गई।

