केरल के तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ा ब्रिटिश एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट एक बार फिर चर्चा में है। यह अत्याधुनिक युद्धक विमान 14 जून को तकनीकी खराबी के चलते आपातकालीन लैंडिंग के बाद से एयरपोर्ट पर खड़ा है। अब रक्षा सूत्रों के मुताबिक, ब्रिटिश नौसेना के विशेषज्ञ इस सप्ताहांत तक केरल पहुंचेंगे और विमान की मरम्मत कर उसे वापस अपने बेस पर ले जाने की तैयारी करेंगे। इस हाईटेक जेट को भारतीय जमीन पर पहली बार देखने का मौका मिलने से आम नागरिकों और

एविएशन उत्साही लोगों में खासा उत्साह है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां इस पूरी गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। एफ-35 की मौजूदगी से भारत में रक्षा और रणनीतिक मामलों को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

