लंदन में आयोजित एक पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ललित मोदी और भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को एक साथ फ्रैंक सिनात्रा का मशहूर गाना “I Did It My Way” गाते हुए देखा जा सकता है।

यह वीडियो खुद ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। दोनों को मस्ती के मूड में गाते और मुस्कुराते हुए देख सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कुछ इसे “इरॉनी” तो कुछ “शो ऑफ” बता रहे हैं।

