हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के 15,000 फीट ऊंचे कुंजम दर्रे पर संगीत की एक अद्भुत झलक देखने को मिली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने दौरे के दौरान पार्श्व गायक मोहित चौहान और सांसद कंगना रनौत के साथ एक गीत गुनगुनाया। तीनों ने बर्फीले माहौल में सुरों की मिठास घोल दी।

रिजिजू ने इस खूबसूरत पल का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर साझा किया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह दृश्य प्राकृतिक सौंदर्य और संगीत के संगम का बेहतरीन उदाहरण बना।

