भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन योजना’ के तहत आयोजित लैपटॉप मनी ट्रांसफर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के तहत राज्य के मेधावी छात्रों को उनके खातों में सीधे लैपटॉप खरीदने के लिए राशि ट्रांसफर की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह योजना

युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा छात्रों के साथ खड़ी है। इस कार्यक्रम से लाखों विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में मदद मिलेगी।

