AAP का BJP पर हमला: ‘पुराने वाहन बैन पर तुगलकी फरमान’ 

AAP का BJP पर हमला: ‘पुराने वाहन बैन पर तुगलकी फरमान’ 

दिल्ली में पुराने वाहनों पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ आम आदमी पार्टी और दिल्ली की जनता ने ही आवाज उठाई।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्री पहले इस फैसले पर जश्न मना रहे थे और पेट्रोल पंपों पर 400 टीमें तैनात करने की बात कह रहे थे, लेकिन जनता के विरोध के बाद उन्हें पीछे हटना पड़ा। सौरभ ने कहा कि दिल्ली सरकार चुप रही, जबकि आम आदमी पार्टी ही दिल्लीवासियों की आवाज बनी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *