श्रीनगर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के चौथे चरण के तहत 4,200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को मंजूरी दे दी है।

इस योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के दूरदराज़ इलाकों को पक्की सड़कों से जोड़ा जाएगा, जिससे न केवल कनेक्टिविटी बेहतर होगी बल्कि ग्रामीण विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जल्द ही इस योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस घोषणा से राज्य में सड़क नेटवर्क को नया विस्तार मिलने की उम्मीद है।

