धनबाद के बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र में प्रशासनिक फेरबदल के बाद एक बार फिर से कोयले की अवैध तस्करी का खेल तेज़ हो गया है। सांसद सीपी चौधरी ने क्षेत्र भरण के दौरान अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी के तहत रामकनाली के केसालपुर में चल रहे अवैध उत्खनन को मौके पर पकड़ते हुए इसे सार्वजनिक किया। उन्होंने साफ कहा कि कोयला चोरी संगठित रूप से हो रही है और यह सीधे तौर पर बीसीसीएल की छवि को धूमिल कर रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बीसीसीएल एरिया-4 के तहत यह अवैध

कारोबार संरक्षण में फल-फूल रहा है। सांसद महोदय से उम्मीद की जा रही है कि वे इस पर त्वरित एफआईआर करवाकर संसद में यह मामला गंभीरता से उठाएं। अब देखना यह है कि प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन इस खुलासे के बाद क्या कार्रवाई करते हैं।

