दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक निवास पर नए कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ कार्यालय का दौरा किया और नई सुविधाओं का जायजा लिया। नए कैंप कार्यालय को आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, ताकि प्रशासनिक कामकाज को और अधिक प्रभावी और तेज बनाया जा सके।

उद्घाटन के दौरान मीडिया को अंदर से कार्यालय की झलक भी दी गई, जिसमें बैठक कक्ष, संवाद क्षेत्र और सीसीटीवी मॉनिटरिंग स्टेशन जैसी सुविधाएं दिखीं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह कार्यालय जनता से सीधे संवाद और त्वरित निर्णयों के लिए उपयोगी साबित होगा।

