तिरुवनंतपुरम से बड़ी खबर सामने आई है। कोट्टायम मेडिकल कॉलेज की इमारत ढहने की घटना के विरोध में केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।

इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध मार्च निकाला। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार (वाटर कैनन) का सहारा लिया। घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति देखी गई, हालांकि किसी बड़ी हिंसा की सूचना नहीं है। भाजपा ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से घटना की जांच के आदेश दिए जा चुके हैं।

