
मुहर्रम पर्व को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर बीते कल देर शाम को पाकुड़ पुलिस ने जिला मुख्यालय के अंबेडकर चौक पर माकड्रिल किया। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने बताया कि उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किए गए इस माकड्रिल का मुख्य उद्देश्य असमाजिक तत्वों को यह संदेश देना कि पर्व के दौरान किसी भी तरह के खलल को रोकने के लिए पाकुड़ पुलिस पूरी तरह तैयार है एवं ऐसे किसी भी उपद्रवी व असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि माकड्रिल की यह परंपरा हर पर्व व त्यौहार पर जारी रहेगी।

