हर एक काम देश के नाम: HURL और निगम के बीच हुआ महत्वपूर्ण समझौता

हर एक काम देश के नाम: HURL और निगम के बीच हुआ महत्वपूर्ण समझौता


हर एक काम, देश के नाम के तहत एच.यु.आर.एल. सिंदरी द्वारा अपने कॉर्पोरेट पर्यावरण उतरदायित्व (CER) को निर्वहन करते हुए आज दिनांक 04.07.2025 को हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एच.यु.आर.एल.) एवं धनबाद नगर निगम के बिच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह का आयोजन किया गया जिसमे डीएमसी-धनबाद के अंतर्गत सिंदरी टाउन, वार्ड संख्या – 53,54,55 में विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए सहमती पत्र पर हस्ताक्षर किया गयाA सहमती परियोजना की लगत राशी 10.29 करोड़ (लगभग) होगी जिसमे हाई मॉस लाइट, स्ट्रीट लाइट लगाई जायेगी जो की 30 किलोमीटर के दायरे में होगीA परियोजना का क्रियान्वयन: डी.एम.सी., धनबाद द्वारा किया जाएगाA परियोजना समझौता हस्ताक्षर समारोह में मुख्य रूप से एच.यु.आर.एल. के तरफ से एम्. डी. श्री एस. पी. मोहंती, वी.पी. एच.आर. श्री चमन जग्गी, प्लांट प्रमुख श्री गौतम माजी एवं डीएमसी धनबाद की ओर से नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, अतिरिक्त नगर आयुक्त श्री कमलेश्वर नारायण, मुख्य अभियंता श्री अनूप कुमार सामंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक नगर आयुक्त सहित एच.यु.आर.एल. एवं डी.एम.सी. के अन्य पदाधिकारीगण मौके पर मौजूद रहे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *