पाकिस्तान की सेना ने दावा किया है कि अफगानिस्तान की सीमा से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 30 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। सेना के अनुसार, यह कार्रवाई देश की पश्चिमी सीमा पर की गई, जहां आतंकी समूह बार-बार घुसपैठ की कोशिश करते रहे हैं। सेना का कहना है कि यह झड़प उस समय हुई जब आतंकवादियों ने सीमावर्ती इलाके में घुसने की कोशिश की।

इसके बाद फोर्सेस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सभी आतंकियों को ढेर कर दिया। गौरतलब है कि इसी साल मार्च में पाकिस्तान की सेना ने एक बड़े ऑपरेशन में 16 आतंकवादियों को मार गिराया था। लगातार हो रही घुसपैठ की घटनाओं से पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसाएं हाई अलर्ट पर हैं। यह घटनाक्रम पाकिस्तान-अफगान सीमा पर बढ़ते तनाव और अस्थिरता की ओर संकेत करता है।

