गुजरात से 250 बांग्लादेशी नागरिकों को एयरफोर्स के जरिए डिपोर्ट किया गया |

गुजरात से 250 बांग्लादेशी नागरिकों को एयरफोर्स के जरिए डिपोर्ट किया गया |

गुजरात से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन से 250 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को विशेष विमान के जरिए ढाका डिपोर्ट किया गया। भारतीय वायुसेना के इस मिशन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी नागरिकों को हथकड़ियों के साथ रवाना किया गया, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना टाली जा सके।

यह कार्रवाई गुजरात में अवैध घुसपैठ के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है। पिछले दो महीनों में अब तक 1200 से अधिक बांग्लादेशियों को उनके देश वापस भेजा जा चुका है। गुजरात पुलिस और खुफिया एजेंसियां अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट जैसे शहरों में अवैध रूप से रह रहे नागरिकों की पहचान कर रही हैं। फर्जी दस्तावेजों की जांच और छापेमारी के आधार पर सैकड़ों अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *