सारा अली खान के लिए यह साल शानदार साबित हो रहा है। उनकी नई फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अनुराग बसु की इस मल्टीस्टारर फिल्म में सारा पहली बार आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आ रही हैं। मुंबई में हुई फिल्म की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड सितारे पहुंचे, लेकिन सबकी नजरें तब ठहर गईं जब सारा को सपोर्ट करने उनके एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन भी पहुंचे।

व्हाइट सूट में सजी सारा और कैज़ुअल लुक में कार्तिक के बीच एक प्यारा मोमेंट कैमरे में कैद हुआ। वीडियो में दोनों बातें करते दिखे, कार्तिक ने सारा को गले लगाया, लेकिन जब वो सारा के गाल की ओर बढ़े, तो सारा थोड़ी असहज दिखीं। तभी इब्राहिम और रसिका दुग्गल वहां आ गए। अब फैंस कयास लगा रहे हैं — क्या सारा और कार्तिक फिर से करीब आ रहे हैं?

