प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो यात्रा ऐतिहासिक और भावनात्मक रही। उन्होंने वहां की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर को महाकुंभ और सरयू नदी का पवित्र जल भेंट किया और श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति भी सौंपी। मोदी जी ने कहा, “महाकुंभ का जल लाने का सौभाग्य मिला है, जिसे मैं गंगा धारा में अर्पित करने का अनुरोध करता हूँ।”

प्रधानमंत्री कमला ने इसे सम्मानपूर्वक गंगाधारा में अर्पित किया। उन्होंने भारत की विरासत को नमन किया। मोदी जी ने बताया कि कमला जी के पूर्वज बिहार के बक्सर से हैं और उन्हें ‘बिहार की बेटी’ माना जाता है। उन्होंने बिहार की ऐतिहासिक भूमिका को भी रेखांकित किया। पीएम मोदी ने रात्रिभोज में ‘सोहारी के पत्ते’ पर परोसे गए पारंपरिक भोजन का आनंद लिया और इसे भारतीय विरासत से जुड़ा बताया।

