रियाणा के गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा – “नए भारत के निर्माण और भविष्य में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जल्द ही शहरी स्थानीय सरकारों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

” बिरला ने कहा कि संवाद के माध्यम से न केवल लोकतंत्र को मज़बूती मिलेगी, बल्कि विकास की नई अवधारणाएं भी सामने आएंगी। उन्होंने शहरी स्थानीय निकायों से अपील की कि वे स्मार्ट गवर्नेंस, पारदर्शिता और जवाबदेही को अपनाएं, ताकि आमजन को सीधे लाभ मिल सके। यह सम्मेलन स्थानीय प्रशासन और लोकतांत्रिक भागीदारी को लेकर एक नया रास्ता तय करेगा।

