कांवड़ यात्रा पर बोले सीएम धामी –”फूल भी बरसेंगे, सुरक्षा भी पुख्ता रहेगी”

कांवड़ यात्रा पर बोले सीएम धामी –”फूल भी बरसेंगे, सुरक्षा भी पुख्ता रहेगी”

हरिद्वार में इस साल की कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा – “हर साल की तरह इस बार भी कांवड़ियों पर फूल बरसाए जाएंगे। यात्रा ऐतिहासिक होगी और श्रद्धालुओं को हर सुविधा मिलेगी।” हाल ही में उठे ‘नेमप्लेट’ विवाद पर भी सीएम धामी ने जवाब देते हुए कहा – “देश में तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को इससे दिक्कत हो सकती है।

लेकिन हम श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ये कदम उठा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि कोई ‘मिलावटखोरी’ या ‘ठूक जिहाद’ जैसी घटना न हो। राज्य सरकार ने यात्रा को भव्य, शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा के लिहाज से हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *