दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने संघ की प्रशिक्षण नीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 100 से अधिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए हैं। इनमें से लगभग 75 शिविर 40 वर्ष से कम आयु के युवाओं, विशेष रूप से कॉलेज छात्रों के लिए थे।

जबकि 25 शिविर 40 से 60 वर्ष की आयु के उन स्वयंसेवकों के लिए रखे गए, जो विभिन्न दायित्व निभा रहे हैं। सुनील आंबेकर ने इसे “आजीवन प्रशिक्षण श्रृंखला” बताया और कहा कि सभी शिविरों की समीक्षा, अनुभवों का आदान-प्रदान और नए सुझावों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह प्रक्रिया संघ के संगठनात्मक विकास और सामाजिक योगदान को सशक्त बनाती है।”

