
घाना की ऐतिहासिक धरती पर एक खास पल देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा साथ में पूर्व राष्ट्रपति क्वामे नक्रूमा के स्मारक पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन के नायक नक्रूमा को पुष्प अर्पित कर उनकी स्मृति को नमन किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि “क्वामे नक्रूमा सिर्फ घाना ही नहीं, बल्कि पूरे अफ्रीका के लिए प्रेरणा हैं।” इस मौके पर भारत और घाना के बीच ऐतिहासिक संबंधों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर चर्चा भी हुई। दोनों नेताओं ने स्मारक स्थल पर कुछ समय बिताया और भारतीय और घानाई प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। यह यात्रा भारत-अफ्रीका संबंधों में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है।

