उत्तराखंड में बारिश से तबाही, चार धाम यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

उत्तराखंड में बारिश से तबाही, चार धाम यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

उत्तराखंड में भीषण बारिश का प्रकोप जारी है। लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं और भूस्खलन ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने का बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा, “श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, यात्रा मौसम ठीक होने के बाद ही फिर शुरू की जाएगी।” सोनप्रयाग में भूस्खलन के कारण 40 से अधिक श्रद्धालु फंस गए थे, जिन्हें एसडीआरएफ ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला। बद्रीनाथ और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग के अधिकारी लगातार राहत कार्य में जुटे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *