स्वच्छता अभियान धरातल पर फेल, छोटी अलीगंज में गंदगी बनी मुसीबत

स्वच्छता अभियान धरातल पर फेल, छोटी अलीगंज में गंदगी बनी मुसीबत


एक तरफ जिला प्रशासन चला रहा स्वच्छता अभियान, इधर छोटी अलिगंज के लोग गंदगी से है हलकान जिला मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर तीन में अवस्थित छोटी अलिगंज के लोग सदियों से अपने दरवाजे के सामने नालियों के जलजमाव व गंदगी से परेशान हैं।‌ लोगों का कहना है कि नालियों की साफ सफाई के लिए नगर परिषद को आवेदन सौंपा जाता है, टीम आती भी है परंतु उपर से साफ करके चली जाती है। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले उक्त मोहल्ले के लोगों को नाली निर्माण व निकासी मार्ग के बाबत नगर परिषद कार्यालय बुलाया गया था, जहां पर लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा व आश्वासन भी मिला लेकिन अभी तक जस की तस स्थिति बनी हुई है। बताते चलें कि इस मामले में कुछ दिनों पहले कांग्रेस की एक टीम के द्वारा भी उक्त मोहल्ले का दौरा किया था। लोगों ने अविलंब नालियों की सफाई करवाए जाने की बात कही। नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र चौधरी ने जल्द ही साफ सफाई करवाने की बात कही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *