
बेंगलुरु में आज एक खास मुलाकात देखने को मिली, जब डबल ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच खेल विकास, एथलीट सपोर्ट और युवा प्रोत्साहन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने नीरज चोपड़ा की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा, “वे देश के लिए गर्व का प्रतीक हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।” नीरज चोपड़ा ने भी कर्नाटक सरकार की खेल नीतियों और खिलाड़ियों को दिए जा रहे सहयोग की तारीफ की। भेंट के बाद दोनों नेताओं की एक साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। यह मुलाकात ना सिर्फ सम्मान की थी, बल्कि खेलों को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता भी दर्शाती है।

