परिवहन मंत्री ने ग्राहक बन पकड़ी अवैध रैपिडो बाइक, कार्रवाई शुरू

परिवहन मंत्री ने ग्राहक बन पकड़ी अवैध रैपिडो बाइक, कार्रवाई शुरू

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मुंबई में ग्राहक बनकर बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने खुद रैपिडो ऐप से बाइक बुक की और जब वह बाइक आई, तो पता चला कि वह अवैध रूप से चल रही थी — बिना पंजीकरण और नियमों के विरुद्ध। मंत्री सरनाईक ने मौके पर ही बाइक जब्त करवा दी और बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने कहा, “कानून का उल्लंघन कर कोई भी सेवा नहीं चल सकती।” इस कार्रवाई से परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि मुंबई सहित पूरे राज्य में ऐसे अवैध बाइकों के खिलाफ अभियान तेज़ किया जाए। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ग्राहकों की सुरक्षा और नियमों का पालन सर्वोपरि है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *