
धनबाद सांसद श्री ढुल्लू महतो जी के सतत प्रयासों से क्षेत्र को बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने रांची में आयोजित कार्यक्रम में धनबाद लोकसभा क्षेत्र की तीन प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें भौरा-मानपुर के बीच दामोदर नदी पर हाईलेवल पुल और भौरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण (लगभग ₹285 करोड़) तथा मुर्गातल से मानपुर तक टू-लेन सड़क चौड़ीकरण (लगभग ₹95 करोड़) शामिल है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन आसान होगा, ट्रैफिक जाम में राहत मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। श्री गडकरी जी ने कहा कि मोदी जी के “विकसित भारत” विजन के तहत झारखंड को आधुनिक सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। सांसद महतो जी ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया।

