
कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तत्वावधान में प्रोजेक्ट समावेश के अंतर्गत एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना कार्यक्रम के तहत कृत्रिम अंग का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, जेएमएम जिलाध्यक्ष अजीजूल इस्लाम, उपाध्यक्ष समद अली, विधायक प्रतिनिधि के द्वारा चार दिव्यांगजन के बीच एक इलेक्ट्रॉनिक ट्राय साइकिल और तीन व्हील चेयर का वितरण किया गया।एलिम्को द्वारा आयोजित निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर में उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांगजनों का जीवन सरल बनाने के लिए सरकार प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण न होने की वजह से दिव्यांगजनों का जीवन कठिन हो जाता है, लेकिन कृत्रिम उपकरणों के माध्यम से उनके जीवन को सरल बनाया जा सकता है।

