
हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा में सीएम फ्लाइंग टीम ने एक बड़े जुए के अड्डे पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 55 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान टीम ने 12 लाख रुपए नकद, 46 मोबाइल फोन और दर्जनों वाहन जब्त किए हैं। सूत्रों के अनुसार यह अड्डा लंबे समय से चल रहा था और यहां भारी पैमाने पर सट्टेबाज़ी होती थी। टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

