डायरिया रोकथाम के लिए प्रचार रथ रवाना, उपायुक्त ने दी हरी झंडी

डायरिया रोकथाम के लिए प्रचार रथ रवाना, उपायुक्त ने दी हरी झंडी

डायरिया रोको अभियान 14 अगस्त तक, उपायुक्त ने प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना आईडीएफ स्टॉप डायरिया कैंपेन के प्रचार प्रसार हेतु डायरिया रथ को उपायुक्त मनीष कुमार व डीआरसीएचओ डॉ एस.के झा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।उपायुक्त ने बताया कि कैंपेन दिनांक 01जुलाई से 14 अगस्त तक किया जाना है। स्टॉप डायरिया कैंपेन के दौरान सभी 5 वर्ष से कम बच्चों को 02 ओआरएस पैकेट एवं 14 जिंक टेबलेट का वितरण किया जाना है तथा सभी स्वास्थ्य संस्थान जैसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ओआरएस एवं जिंक कॉर्नर का स्थापना कर सभी लक्षित लाभार्थियों ORS एवं जिंक टेबलेट का वितरण भी किया जाना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *