“तुगलकी फरमान”: आतिशी ने 10 साल पुराने वाहनों पर बैन को बताया जनविरोधी | 

“तुगलकी फरमान”: आतिशी ने 10 साल पुराने वाहनों पर बैन को बताया जनविरोधी | 

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मंत्री आतिशी ने दिल्ली सरकार के “10 साल पुराने वाहनों को ईंधन नहीं” नियम को “तुगलकी फरमान” बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा, “दिल्ली के आम लोग दफ्तर जाने के लिए दोपहिया वाहन इस्तेमाल करते हैं।

वरिष्ठ नागरिक सेकंड-हैंड स्कूटर से बाजार जाते हैं। अब वे क्या करेंगे — पैदल चलेंगे?” उन्होंने यह भी जोड़ा कि “वाहन की उम्र और प्रदूषण के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है।” आतिशी ने इस आदेश को जनविरोधी, अतार्किक और अव्यवहारिक बताया और बीजेपी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर निशाना साधा कि यह फैसला आम जनता की ज़िंदगी मुश्किल में डाल देगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *