राजनाथ सिंह का दावा: “भाजपा ने जनता का विश्वास जीता, वादों को निभाया”

राजनाथ सिंह का दावा: “भाजपा ने जनता का विश्वास जीता, वादों को निभाया”

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पटना में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी चुनौती — जनविश्वास — को स्वीकार किया और उसे हासिल किया। राजनाथ सिंह ने कहा, “हमने जो वादे किए, उन्हें पूरा किया।

हमारा चुनावी घोषणापत्र महज़ कागज़ नहीं, बल्कि संकल्प होता है।” उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की नीति और नीयत ने ही देशवासियों का विश्वास अर्जित किया है। राजनाथ ने कार्यकर्ताओं से “जनता के बीच पार्टी की सिद्धियों को प्रभावी ढंग से ले जाने” का आह्वान किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *