– दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, “पिछली सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई से अपनी निजी खुशी के लिए शीश महल बनवाया था, जबकि हमारी सरकार ने उसी महल को अब जनता की सुविधा के लिए समर्पित कर दिया है।” उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि सरकारी सोच और नीयत का फर्क है।

रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि “हमें उस ‘शीश महल’ को उसके मूल उद्देश्य में लौटाना होगा — जनता की सेवा।” मुख्यमंत्री ने यह भी मांग की कि सरकारी खजाने से खर्च हुए धन की भरपाई होनी चाहिए और इसके लिए कानूनी विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। रेखा गुप्ता के इस बयान के बाद राजधानी में एक बार फिर पूर्ववर्ती सरकार की ‘विलासिता’ बनाम ‘जनसेवा’ पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

