मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर स्थिति साफ हो गई है। बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल एमपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने पार्टी कार्यालय में नामांकन दाखिल किया, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके प्रस्तावक बने। चूंकि किसी अन्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया, इसलिए हेमंत खंडेलवाल का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है। 2 जुलाई को उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। हेमंत खंडेलवाल विष्णुदत्त शर्मा की जगह लेंगे। उनका राजनीतिक सफर 2008 में पिता विजय कुमार खंडेलवाल के निधन के बाद शुरू हुआ, जब वे लोकसभा उपचुनाव जीतकर सांसद बने। बाद में बैतूल से विधायक चुने गए और पार्टी के

कोषाध्यक्ष जैसे अहम जिम्मेदारी निभाई। वह RSS से करीबी, संगठनात्मक अनुभव और चुनाव प्रबंधन में दक्षता के लिए जाने जाते हैं। 2021 में उन्हें यूपी के 15 जिलों में पार्टी समन्वय की ज़िम्मेदारी भी दी गई थी। टेक्सटाइल और रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े हेमंत की छवि एक साफ-सुथरे और कुशल संगठनकर्ता की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान और कई वरिष्ठ नेताओं का उन्हें पूरा समर्थन है।

