
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के उद्घाटन को “पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन” बताया। सीएम योगी ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय है, जो युवाओं को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों—जैसे आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी—में शिक्षा, अनुसंधान और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। यह विश्वविद्यालय स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ हेल्थ टूरिज्म को भी बढ़ावा देगा, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत के सपने को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

