दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राजधानी के पेट्रोल पंपों पर अब एक नया नोटिस लगाया गया है, जिसमें साफ लिखा है कि 1 जुलाई 2025 से 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा।गाजीपुर के एक पेट्रोल पंप से ली गई तस्वीरों में यह नोटिस साफ देखा जा सकता है।

इसके साथ ही सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे और स्पीकर भी लगाए गए हैं। सरकार के इस फैसले का मकसद राजधानी में वायु प्रदूषण को कम करना है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि इस नियम को सख्ती से कैसे लागू किया जाएगा और इसका लोगों पर क्या असर पड़ता है।

