गुजरात के गांधीनगर शहर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। कार में कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है।

मौके पर भारी संख्या में लोग जुटे हैं और प्रशासन गोताखोरों की मदद से कार और उसमें फंसे लोगों को निकालने में जुटा है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

