देश के प्रथम आयुष विश्वविद्यालय – महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का भव्य लोकार्पण हुआ मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की गरिमामयी उपस्थिति में। इस ऐतिहासिक मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मा. राष्ट्रपति ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और ‘नए उत्तर प्रदेश’ की प्रगति को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। गोरखनाथ जी के

नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय युवाओं को भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों – आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, और होम्योपैथी की ओर प्रेरित करेगा। यह PM मोदी के Health Tourism विजन को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

