
रेलवे किराया वृद्धि को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। लखनऊ से बयान जारी करते हुए, मायावती ने कहा — “देश की बहुसंख्यक जनता पहले से ही महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी की मार झेल रही है। ऐसे समय में रेलवे किराया बढ़ाना जनहित के खिलाफ है। यह निर्णय संविधान के कल्याणकारी उद्देश्यों को दरकिनार कर व्यापारिक मानसिकता से प्रेरित लगता है।” मायावती ने सरकार पर ‘राष्ट्र प्रथम’ के नाम पर शोषण करने का भी आरोप लगाया और किराया बढ़ोतरी पर पुनर्विचार की मांग की। उन्होंने कहा, “रेल यात्रा आम जनता के लिए फैशन या शौक नहीं, बल्कि मजबूरी है। लाखों लोग रोजगार और जीवन-जरूरतों के लिए इसे अपनाते हैं।”

