संयुक्त राज्य अमेरिका के दौरे पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर वाशिंगटन डीसी पहुंच गए हैं। यह यात्रा भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा

में अहम मानी जा रही है। अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर उच्चस्तरीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और वैश्विक तथा द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

