कॉमेडी का बादशाह शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों हॉरर ट्रैक को लेकर चर्चा में है, लेकिन फैंस की नजर बबीता जी की गैरमौजूदगी पर है। क्या मुनमुन दत्ता ने शो छोड़ दिया है? पिछले कुछ एपिसोड्स से गायब रहने पर सोशल मीडिया पर यही सवाल छाया रहा। लेकिन अब मुनमुन दत्ता ने खुद एक वीडियो शेयर कर अफवाहों पर लगाम लगा दी है। वीडियो में वो शो के सेट पर शूट करती नजर आ रही हैं और लिखा – “अफवाहें हमेशा सच नहीं होतीं।” इससे साफ है कि बबीता जी शो में जल्द ही

वापसी करेंगी। वहीं मौजूदा ट्रैक में भिड़े एक भूतनी से कपड़े धुलवा चुके हैं और गोकुलधाम में डर का माहौल है। अब फैंस को जेठालाल और बबीता जी की वापसी का बेसब्री से इंतज़ार है।

