केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक नई रोजगार प्रोत्साहन योजना को मंज़ूरी दी है। इस योजना की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। उन्होंने बताया कि यह योजना खास तौर पर विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) सेक्टर पर केंद्रित है। योजना के दो मुख्य भाग होंगे — 1.पहला भाग उन लोगों के लिए है, जो पहली बार रोजगार में आ रहे हैं।

2.दूसरा भाग उन कर्मचारियों के लिए है, जो लगातार नौकरी में बने हुए हैं। सरकार का उद्देश्य स्थायी रोजगार को बढ़ावा देना और कंपनियों को नई भर्तियों के लिए प्रोत्साहित करना है। यह योजना आने वाले समय में नौकरी के नए अवसर सृजित करेगी और युवाओं को प्रत्यक्ष लाभ देगी।

