“कर्नाटक में नहीं बदलेगा सीएम, सिद्धारमैया रहेंगे मुख्यमंत्री” | 

“कर्नाटक में नहीं बदलेगा सीएम, सिद्धारमैया रहेंगे मुख्यमंत्री” | 

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर अब विराम लग गया है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने साफ कर दिया है कि राज्य में मुख्यमंत्री नहीं बदले जाएंगे और सिद्धारमैया ही सीएम बने रहेंगे। सुरजेवाला ने विधायकों को सलाह दी है कि मतभेदों को पार्टी फोरम में ही उठाएं, मीडिया में बयानबाजी न करें।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कहा था कि सीएम पद पर फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। दरअसल, 2023 में सरकार बनने के वक्त से ही सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच सीएम पद को लेकर खींचतान की खबरें आती रही थीं। अब कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि सरकार पूरे 5 साल स्थिर रहेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *